इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के सराय मिट्ठे के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक महेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने कार चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। औरैया के जैतापुर निवासी 30 वर्षीय महेंद्र सिंह सोमवार को इटावा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गोमती पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महेंद्र कार में फंस गए, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और उन्हें करीब 150 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार की मौत मामले में अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज सराय मिट्ठे के पास कार रुकने तक वह गंभीर रूप से...