बक्सर, फरवरी 5 -- पेज तीन के लिए ------- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद विभाग की पुलिस ने वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर गुरुवार को कार में शराब लेकर गुजर रहे यूपी के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार से करीब 117 लीटर शराब बरामद हुई। मिली जानकारी के मुताबिक वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर यूपी की तरफ से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें से 180 एमएल की 650 पीस शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नीतीश यादव पिता लालचंद्र यादव बताया। वह यूपी के आजमगढ़ जिले के जियनपुर थाना के डिहवनिया मझौआं का रहने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.