कार से 109 लीटर शराब जब्त, धंधेबाज धराया
बक्सर, अप्रैल 17 -- पेज तीन के लिए --- सिमरी। रामदास राय के डेरा थाना पुलिस को गुरूवार की शाम एक बड़ी सफलता मिली। बलिया से शराब की खेप आने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने गंगौली पंचायत के सम्मत स्थान के पास वाहन जांच अभियान लगा दिया। इसी बीच पुलिस को एक लग्जरी कार आती हुई दिखी। पुलिस ने कार को रोककर जब तलाशी ली तो उसके अंदर छिपाकर रखी लगभग 109 लीटर शराब बरामद बरामद हुई। मौके से धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान रोहतास जिला के दिनारा गांव निवासी धनजी कुमार के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि शराब की खेप बलिया (यूपी) से दिनारा ले जा रहा था। बहरहाल, पुलिस ने धंधेबाज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.