पूर्णिया, जनवरी 22 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 1 किलो 900 ग्राम स्मैक बरामद किया है। इस दौरान दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। साथ इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल को सूचना मिली थी कि 21 जनवरी की सुबह पश्चिम बंगाल से बीआर 11 बी 4169 नंबर की सफेद रंग की कार में भारी मात्रा में स्मैक लेकर तस्कर पूर्णिया के रास्ते मधेपुरा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने सशस्त्र बल के साथ एनएच 107 पर केनगर थाना के समीप बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध कार जैसे ही जांच स्थल के पास पहुंची, पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.