गाज़ियाबाद, फरवरी 17 -- गाजियाबाद। लालकुआं स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। स्कूटर सवार कई मीटर तक कार के साथ घिसटता चला गया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल के बेटे की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालकुआं की पंच विहार कॉलोनी में रहने वाले कार्तिक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके पिता काशीनाथ शाह होली चाइल्ड स्कूल के पास चाऊमीन की ठेली लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 14 फरवरी की रात वह काम निपटाकर स्कूटर से घर लौट रहे थे। जब वह सिल्वर सिटी मॉल के पास से पंच विहार की ओर मुड़ रहे थे तो पीछे से आ रही कार ने तेज गति और लापरवाही से उनके स्कूटर में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक उनके पिता को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया। आसपास मौजूद लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.