नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, व. सं.। द्वारका जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने मोहन गार्डन इलाके में कार से दिल्ली-एनसीआर में अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अविनाश तिवारी उर्फ बबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी कार से 1000 क्वार्टर अवैध शराब से भरे 20 कार्टन बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के मुताबिक, इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की टीम ने 21 जनवरी को आरोपी को दबोचा। आरोपी ने बताया कि वह बहादुरगढ़ निवासी विकास के कहने पर शराब की तस्करी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.