मोतिहारी, जून 30 -- मोतिहारी, निसं। मोतिहारी उत्पाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। कार में यूपी से छुपाकर लाए जा रहे 60 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। सदर उत्पाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की तरफ से शराब की खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर एनएच 27 पर कोटवा फ्लाईओवर ब्रीज के समीप नाकेबंदी की गई। इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान शातिर तरीके से कार में छुपाकर रखी गई कुल 60 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि इस खेप को उत्तर प्रदेश से लोड कर मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- 86 लीटर शराब के साथ तस्कर धराया, कार जब्त उत्पाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार व उसमें रखे शराब को जब्त कर लिया है।...