समस्तीपुर, मार्च 19 -- रोसड़ा। उत्पाद विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के हरिपुर में छापेमारी कर शराब धंधेबाजी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई, वहीं एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष पल्लवी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज रोसड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी नथुनी साह का पुत्र अमरनाथ साह है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर मद्य निषेध अधीक्षक के निर्देश पर रोसड़ा उत्पाद पुलिस ने हरिपुर में छापेमारी की, जहां उक्त धंधेबाज कार के माध्यम से शराब की खेप लेकर आ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...