मेरठ, दिसम्बर 9 -- सिविल लाइन क्षेत्र में वैश्य अनाथ आश्रम के पास कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार से लैपटॉप और जरूरी कागज़ात चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात शनिवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें अज्ञात महिला कार से सामान निकालकर ले जाती साफ दिखाई दे रही है। पीड़ित ने पुलिस को फुटेज सौंपी है। पीड़ित महिला निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रविवार देर शाम वह ड्यूटी के बाद घर पहुंचीं। घर के लोग कार से सामान अंदर ले जाने में व्यस्त थे। परिवार के सभी सदस्य जैसे ही अंदर गए, पीछे से अनजान महिला कार के पास पहुंची। मौका पाकर उसने कार में रखे लैपटॉप बैग और दस्तावेज निकाल लिए और फरार हो गई। कुछ देर बाद परिजन कार से लैपटॉप लाने पहुंचे तो बैग गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें महिला बैग चोरी करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.