पटना, मई 2 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट के पास शनिवार को कार से लैपटॉप और सोने के मंगलसूत्र की चोरी करते दो बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सड़क पर मोबिल गिराकर कार चालक को झांसा देकर सामान लेकर भागने के फिराक थे इसी बीच चालक की सावधानी से सामान भी बच गया और दोनों बदमाश भी दबोचे गए। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर निवासी गौतम कुमार किसी काम से पटना जंक्शन स्थित न्यू मार्केट गए थे, वहां चार व्यक्ति पहले से ही खड़े थे। चारों ने एक स्वर में कहा कि आपके वाहन से मोबिल गिर रहा है। गौतम कुमार घबरा गए और कार बंद करके नीचे उतर गए। यह भी पढ़ें- कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी कार का बोनट खोलकर देखने लगे कि कहां से मोबिल गिर रहा है। इस बीच बदमाशों ने गाड़ी के पीछे वाली सीट पर रखे एचपी कंपनी का लैपटॉप और पत्नी के सोने का मंगलसूत्र की ...