कार से रौंदने की कोशिश, तमंचा लेकर दौड़ाया
कौशाम्बी, मई 23 -- सरायअकिल थाने के चित्ता हर्रायपुर गांव के समीप शुक्रवार देर रात एक बुलडोजर संचालक पर कार सवार युवकों ने पहले उसकी बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया, फिर तमंचा लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित ने किसी तरह जान बचाकर थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अतरसुईया गांव निवासी उदय सिंह उर्फ नत्थू पुत्र शारदा प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को वह करारी थाने के नेवारी गांव में काम कर रहे बुलडोजर ऑपरेटर को खाना देने बाइक से गए थे। देर रात करीब दो बजे घर लौटते समय वे सरायअकिल के चित्ता हर्रायपुर गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान विपरीत दिशा से कार से आए सरायअकिल कस्बे के करन चौराहा मोहल्ले के दो सगे भाइयों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। आरोप है कि हादसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.