कार से यूपी-बिहार जा रहे लोग ध्यान दें, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल पर कई किमी लंबा जाम
आगरा, नवम्बर 7 -- Agra-Lucknow Expressway: दिवाली पर सड़क मार्ग से अगर आप घर जा रहे हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। यूपी और बिहार जाने वाले लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आगरा-लखनऊ के टोल पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां जाम में फंसी हैं। जाम के चलते गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं। एक टोल प्लाजा को पार करने में लोगों को कई घंटे लग रहे हैं। दरअसल दिल्ली-एनसीआर में यूपी और बिहार के लोग बड़ी संख्या में नौकरी करते हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी है। जिसके चलते शुक्रवार को ही लोग अपने-अपने घरों को त्योहार मनाने के लिए निकल पड़े थे। जिसके चलते एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या दो गुनी हो गई, जो जाम की स्थिति में बदल गई। धनतेरस पर भी यहां की स्थिति लगभग ऐसी थी। गाड़ियों की स्थिति ऐसी है कि सभी रेंग-रें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.