कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गुजैनी में होटल संचालक को कार की विंडो में फंसा कर 80 मीटर तक घसीटने वाला आरोपित आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गुजैनी पुलिस ने शनिवार को पांडु नदी पुल के पास से मूलरूप से हमीरपुर के ग्राम झलोखर और वर्तमान में जरौली फेस-टू निवासी आरोपित यशू कुमार उर्फ यश कुमार प्रजापति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बर्रा-आठ निवासी रंजीत सिंह अपने बेटे आदर्श कुमार के साथ रामगोपाल चौराहे पर सूरज स्वीट हाउस एंड रेस्टोरेंट चलाते हैं। बीते बुधवार देर रात रेस्टोरेंट बंद कर आदर्श बाहर खड़ा था तभी आरोपित यशू कुमार एक्सयूवी कार से पहुंचा। इसके बाद आदर्श से होली में ज्यादा कमाई की बात कहकर रंगदारी की मांग की। आदर्श के रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपित ने मारपीट की और फिर उसका हाथ खींच कर विंडो का शीशा ऊपर कर लिया। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.