पिंडरा (वाराणसी)। संवाददाता, अप्रैल 27 -- धर्म और शांति की नगरी काशी का ग्रामीण इलाका रविवार रात उस समय दहल उठा, जब मामूली सड़क दुर्घटना ने एक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा (घमहापुर) गांव में एक कारखाने के मालिक को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि उसकी कार से एक महिला को हल्की टक्कर लग गई थी। इस मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा हत्या) की घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।कारखाने से घर लौटते समय हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, भरथरा निवासी 40 वर्षीय मनीष सिंह अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित दोना-पत्तल का कारखाना चलाते थे। रविवार रात करीब 11:00 बजे वह कारखाने से काम निपटाकर अपनी कार से घर लौट रहे थे। गांव के रास्ते में उनकी कार से गांव की ही एक महिला बिंदु देवी को धक्का लग गया। टक्कर लगने से महिला के पैर और शर...