सीतामढ़ी, मई 10 -- सीतामढ़ी। जिले के बेलसंड थाना पुलिस ने शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखकर वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम के अनुसार बेलसंड पुलिस को सूचना मिली थी कि रुन्नीसैदपुर-बेलसंड मुख्य सड़क मार्ग से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम के निर्देश पर रात्रि गश्ती के दौरान वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान मांची गांव के पास एक संदिग्ध ओल्टो कार को रुकने का इशारा किया गया।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली। जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब ...