पटना, मार्च 2 -- राजीवनगर रोड नंबर 24 में अमित राज की कार से उचक्कों ने बैग और मोबाइल की चोरी कर ली। बैग में 36 हजार थे। यह घटना उस समय हुई जब वह बैग कार में रखकर सामान खरीद रहे थे। इस संबंध में उन्होंने राजीवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजीवनगर रोड नंबर 24 निवासी अमित राज दो दिन पहले सामान खरीदने निकले थे। बैग कार में ही छोड़ दिया। खरीदारी के बाद जब लौटे तो बैग गायब था। बैग में 36 हजार रुपये, दो बैंकों के एटीएम कार्ड, कीमती मोबाइल और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.