रांची, जून 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस ने कार से बकरी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में कांटाटोली का मो. फैजान अली, गुड्डू कुरैशी और रातू का असलम अंसारी शामिल हैं। मामले में 16 जून को मेसरा ओपी में बकरी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को दबोचा। जांच में पता चला कि आरोपी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, फर्जी नंबर प्लेट और चोरी की बकरी बरामद कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...