जमशेदपुर, मार्च 14 -- शहर में बकरी चोरों का गिरोह सक्रिय है। गोविंदपुर के साउथ गेट में चोरों ने कार से बकरियों की चोरी कर ली। हालांकि भागने के दौरान उनकी कार एक हाइवा से टकरा गई, जिसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में गोविंदपुर थाना में दीपू रानी नामक महिला के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दीपू रानी की पांच बकरियां साउथ गेट के पास चर रही थीं। इस दौरान एक कार वहां आकर रुकी। कार पर रांची का नंबर प्लेट लगा था। कार सवार लोगों ने आसपास का जायजा लेने के बाद बकरियों को जबरन पकड़कर कार की डिक्की में लाद लिया और फरार हो गए। बताया जाता है कि चोरी के बाद आरोपी तेज गति से भाग रहे थे। इस दौरान उनकी कार सड़क पर जा रहे हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की डिक्की खुल गई, जिसमें पांच बकरियां थीं। घटना के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.