फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- बकेवर, संवाददाता। अवैध शराब की बिक्री पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से कार में रखी देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बीयर की कैन और नगदी बरामद की है। बकेवर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ग्राम हंक डाबे से कुछ दूरी पर आलमपुर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वर्ना कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 62 पौवा देशी शराब जिसमें 32 पौवा जोशीला और 30 पौवा महबूबा ब्रांड की शराब थी। इसके अलावा आठ पौवा आइकानिक अंग्रेजी शराब, 17 कैन बीयर और 2060 रुपए नगद मिले। मौके से पुलिस ने हिमांशु पटेल निवासी आलमपुर और आशीष निवासी भेलगांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। टीम में बकेवर थाने के उपनिरीक्षक मनोज...