पटना, जनवरी 7 -- मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक कार से 144 बोतल, यानी 108 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की यह खेप कार से सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के भिखाचक बाईपास पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान शराब बरामद की। हालांकि इस दौरान कार का चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने कार और बरामद शराब को जब्त कर लिया है। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है। मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक अजीत कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...