फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। सेक्टर-12 में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक कार में अटक गई। करीब 40 मीटर तक कार चालक बाइक सवार को घसीट कर ले गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गुरुग्राम निवासी अभिनव तिवारी के रूप में हुई है। वह किसी काम से सेक्टर 12 आए हुए थे। हादसे के बाद वहां पर मौजूद बेंक्वेट हाल मालिक महेंद्र ने घायल को सेक्टर-आठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल के परिजनों ने बताया कि अभिनव के सिर में ज्यादा चोट लगी है। घायल को आईसीयू में रखा गया है। घायल के परिजनों ने इस मामले में सेंट्रल थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले कीजांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...