देहरादून, अप्रैल 1 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में कार से टक्कर मारने के बाद युवक पर ईंट से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक पूर्वीनाथ नगर ज्वालापुर निवासी सचिन चौहान ने कोर्ट में शिकायत कर बताया कि 14 नवंबर रात वह शुभारंभ बैंक्वेट हॉल के पास फास्ट फूड की ठेली पर खाना खाने गया था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार के चालक ने उसकी खड़ी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी केशव उर्फ कमलेश पुत्र नामालूम निवासी ग्राम जमालपुर कला कनखल ने ईंट उठाकर उसके सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और खुद को प्रभावशाली ब...