मैनपुरी, मार्च 12 -- बरनाहल। दिहुली बरनाहल रोड पर बुधवार सुबह टाटा 207 वाहन सड़क के किनारे खड़ी कार से जा टकराया। जिससे आसपास खड़े बुजुर्ग व युवक बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने टाटा 207 वाहन के चालक को थाना भेजा। इटावा जनपद के ग्राम तकीपुरा थाना चौबिया निवासी बीट्टू यादव पुत्र तुलसीराम अपना टाटा 207 वाहन लेकर कस्बा के दलेलनगर स्थित भूसा टाल पर आया था। जहां भूसा को उतारने के बाद उसने वाहन को स्टार्ट किया तो अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पास में ही सड़क के किनारे खड़ी वैगनआर कार से जा टकराया। जिससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वहां खड़े बुजुर्ग व बाइक पर बैठे युवक बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टाटा 207 वाहन को कब्जा में लेकर चालक को थाने पर बैठा लिया है। घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.