शाहजहांपुर, मार्च 16 -- क्षेत्र के गांव नगरा में रहने वाले नादिर जुगाड़ वाहन से फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करते हैं। रविवार शाम सात बजे के करीब जुगाड़ वाहन से अपनी पत्नी अफसाना, 5 वर्षीय बेटी शिफा, चार वर्षीय बेटी जन्नत और डेढ़ वर्ष की बेटी खुशबू के साथ गांव से खुटार कस्बे की ओर आ रहे थे। जब वह बंडा रोड पर सिल्हुआ गांव की मोड़ के पास पहुंचे। तभी उनका वाहन एक कार से टकरा गया। जिससे जुगाड़ वाहन में सवार उक्त सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से अफसाना को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने और जुगाड़ वाहन को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...