बागपत, मई 26 -- बागपत। गौरीपुर यमुना नदी के पुल पर मंगलवार को सड़क हादसे में पिता समेत उसके दो बच्चे घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू कर दीं हैं। कोताना निवासी घायल जावेद ने बताया कि अपने 12 वर्षीय बेटे उवैस व 8 वर्षीय बेटे समद को बुलेट बाइक पर बैठाकर बहालगढ़ से कोताना लौट जा रहा था। जैसे ही वह गौरीपुर पुल के पास पहुंचा, तभी सामने चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। बताया कि वह हरियाणा में विद्युत टॉवर लगाने का कार्य करता है और ईद के त्योहार को लेकर अपने गांव कोताना वापस लौट रहा था। हाद...