हाजीपुर, दिसम्बर 4 -- महुआ । सं.सू. ओवरटेकिंग के दौरान कार से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। जिसे लोगों ने उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यह घटना गुरुवार की सुबह बेलकुंडा राजापाकर सड़क पर सुरतपुर कछूआही पुल के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार बेलकुंडा धर्मपुर निवासी अमरेंद्र कुमार बाइक से राजापाकर जा रहा था इस बीच उक्त जगह पर ओवरटेकिंग करने के दौरान कार से टकराकर गिर गया। जिससे उसे चोटे आई। बताया गया कि सुबह में हल्की कोहरा होने के कारण सामने से आ रही गाड़ी दिखाई नहीं पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.