बरेली, अप्रैल 14 -- ननिहाल से लौट रहे किशोर की बाइक कार से टकरा गई जिसमें एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। भमोरा के गांव पड़री के राजा ने बताया कि वह अपने दोस्त पंकज उम्र 15 वर्ष तथा अर्जुन के साथ अपनी बाइक से थाना अलीगंज के गांव सूदनपुर से अपनी ननिहाल से वापस लौट रहा था। तभी अलीगंज - रम्पुरा मार्ग पर केला फैक्ट्री के सामने आगे चल रही एक कार चालक ने अचानक कार के ब्रेक लगा दिए, जिससे उसकी बाइक कार के पीछे टकरा गई, जिस कारण तीनों बाइक सवार किशोर मौके पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पंकज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पर भर्ती कराया, यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर किशोर के परिजन रोते बिलखते सीएचसी मझगवा पहुंच गए। पुलिस ने ...