कुशीनगर, अप्रैल 20 -- पडरौना। तमकुहीराज थाने की पुलिस ने कार से छह कार्टून अवैध देसी शराब को बरामद किया है। मौके से पुलिस ने बिहार के तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हरिहरपुर पार्किंग तमकुहीराज से एक चार पहिया वाहन में छह कार्टून अवैध देसी शराब के साथ तस्कर शिवम कुमार पुत्र महेन्द्र यादव निवासी चन्दौली थाना बिथान जनपद समस्तीपुर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा महेश मिश्रा, सिपाही आशीष यादव व नीतिश कुमार सिंह आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बिहार जा रही अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...