चित्रकूट, अप्रैल 9 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना पुलिस ने चार पहिया वाहन से गांजा की तस्करी कर रहे चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष तिवारी ने बताया कि पकड़े गए गांजा तस्करों में अतीक अहमद व साबिर अली निवासी मिश्रा बांध थाना कौधियारा जनपद प्रयागराज, मेनाज अहमद निवासी अमिलिया तरहार थाना लालापुर प्रयागराज व मोहम्मद शादाब निवासी कस्बा व थाना बारा जनपद प्रयागराज शामिल है। इनके पास से नौ किलो 700 ग्राम सूखा गांजा पुलिस ने बरामद किया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद वाहन पुलिस ने सीज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...