बदायूं, अप्रैल 23 -- सोशल मीडिया पर जिला क्षय अधिकारी को लाने व ले जाने के लिये ट्रैक्टसी के रूप में लगी कार से कुत्ते का शव बांधकर घसीटने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कार समेत गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा गया और सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। घटना 21 अप्रैल की है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार से कुलचौरा के समीप कुत्ते के शव को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा जा रहा था। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य अधिकारी की कार से कुत्ते को बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। उपनिरीक्षक प्रतीक चौधरी की तहरीर पर सिविल लाइंस...