पटना, फरवरी 14 -- आबकारी विभाग ने दनियावां थाना क्षेत्र से कार से की जा रही शराब की तस्करी कर रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान पटना के राजापुल निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। कार में छुपाकर रखी 405 बोतल बीयर बरामद की गई है। बीयर पश्चिम बंगाल निर्मित है। वरीय अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक कार से शराब की तस्करी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की टीम ने शनिवार तड़के दनियावां ओवरब्रिज के समीप घेराबंदी कर कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर उससे 270 बीयर की केन और एक लीटर वाली 135 बोतल बीयर बरामद हुई। इसके बाद कार चला रहे तस्कर अभिषेक कुमार को धर दबोचा। तस्कर पश्चिम बंगाल से बीयर की खेप लेकर बिहार आया था। बरामद बीयर की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। विभाग यह पता लगा रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.