उरई, दिसम्बर 15 -- कोंच। कोंच नगर में सोमवार को एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित नगर के सबसे व्यस्त मार्ग पर एक कार सवार युवक ने बीच सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी कर आम लोगों की जान जोखिम में डाल दी। यह इलाका दिनभर राजगीरों, राहगीरों और वाहनों से भरा रहता है, ऐसे में युवक की लापरवाह हरकत से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक तेज रफ्तार में कार चलाते हुए अचानक मोड़ काट रहा था और सड़क पर मौजूद राजगीरों व राहगीरों के बीच से गाड़ी निकाल रहा था। अचानक कार के इस तरह घूमने और तेज रफ्तार से आने-जाने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्टंटबाजी का यह पूरा घटनाक्रम किसी ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया...