बांदा, जून 5 -- बांदा। देहात कोतवाली के ग्राम पचनेही निवासी कृष्णा देवी कोटार्य ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि मैं खेत में बकरी चरा रही थी। तभी एक चार पहिया गाड़ी आयी। उससे तीन लोग उतरे और रास्ते के बगल में जो बकरियां चर रही थी उनमें सात को गाड़ी में भर लिया। जब तक सड़क के पास पहुंची तब तक वह लोग भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...