प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित मालाबार गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। करीब एक माह पूर्व हुई चोरी में एक चौंकाने वाली बात पता चली है कि वारदात को अंजाम कार से आए व्यक्ति ने दी थी।शोरूम के प्रबंधक निशांत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 18 मई को शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति शोरूम में आया और करीब एक लाख दस हजार कीमत की पेंडेंट चोरी कर फरार हो गया। प्रबंधक के अनुसार आरोपी सफेद रंग की कार से आया था, जिसे उसने शोरूम से करीब सौ मीटर दूर खड़ी किया था। कार की जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह मुंबई स्थित साई टूर एंड ट्रैवल्स के नाम पर पंजीकृत है। वाहन स्वामी से बात करने पर पता चला कि घटना वाले दिन टमस फ्रांसिस नामक व्यक्ति कार लेकर प्रयागराज आया था। शोरूम प्रबंधन के मुताबिक घटना से संबंधित सीसीटीव...