कानपुर, मार्च 13 -- चौबेपुर। चौबेपुर के तमशाह गांव में शुक्रवार की भोर कार सवार चोरों ने परचून की दुकान को निशाना बनाया और गोलक तोड़ नगदी व अन्य सामान ले गए। तमशाह गांव निवासी गोरेलाल यादव ने बताया कि गुरुवार रात दस बजे दुकान बंद कर गए थे। सुबह ताला टूटने व चोरी होने की जानकारी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो साढ़े तीन बजे करीब एक कार आकर रुकी उससे उतरे युवकों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और माल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि करीब पंद्रह हजार की नगदी समेत तीस हजार की चोरी हुई है। इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने बताया चोरों की कार का नंबर ट्रेस कर पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...