फरीदाबाद, जून 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। बड़खल क्षेत्र में कार सही न चलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक दुकानदार पर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण पुलिस के मुताबिक, बड़खल निवासी अरमान ने बताया कि बीते माह 30 मई की शाम वह अपनी मोबाइल की दुकान पर जा रहा था। जब वह जमाई कॉलोनी के पास पहुंचा तो कैफ नामक युवक ने आवाज देकर उसकी कार रुकवा ली। इसके बाद कहने लगा कि सही से कार चलानी नहीं आती। इसके बाद उसने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कैफ ने अपने भाई और अन्य परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद छह-सात लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से उस पर हमला...