गोपालगंज, अप्रैल 1 -- थावे। स्थानीय पुलिस ने कार सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसआई संदीप कुमार के अनुसार मंगलवार देर रात गश्ती के दौरान चनावे के पास संदिग्ध लाल सेंट्रो कार को पीछा कर थावे टोल प्लाजा के पास रोका गया। तलाशी में चालक सलीम अली के पास से चाकू तथा कार की डिक्की से लोहे का कटर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे रात में दुकान व खाली मकानों का ताला काटकर चोरी करते थे। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सीवान जिले के सलीम अली और मो. सेराज अली हैं। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.