मिर्जापुर, जून 15 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पवारी कला गाँव में शनिवार की रात मारपीट मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के तिलाव गांव निवासी सत्यम सिंह ने रविवार को थाने में तहरीर देकर दो नामजद सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। बताया कि शनिवार की रात अपने साथी बंजारी कला गांव निवासी मोतीलाल कोल व ज्ञान कुमार व लालगंज थाना क्षेत्र के कटाई गांव निवासी अभिमन्यु सिंह के साथ कार से बंजारी कला अपने साथी को घर छोड़ने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारापीटा, चाकू से काट दिया कार का टॉयर पवारी कला गांव में पवारी कला गांव निवासी गोपाल सिंह व मनधारी सिंह और तीन अज्ञात रोककर गाली गलौज देते हुए मारपीट कर चो...