गाज़ियाबाद, फरवरी 1 -- मुरादनगर। मुरादनगर के रेवड़ा-रेवड़ी मार्ग पर कार सवार युवक को अगवा कर गांव सलेमाबाद ले जाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधनमुक्त कराया। पीड़ित ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। रेवड़ा-रेवड़ी गांव में रहने वाले भूपेंद्र कुमार शनिवार शाम को कार से मुरादनगर की ओर जा रहे थे। जब वह गांव छज्जूपुर के पास पहुंचे तो उनकी कार के सामने अचानक ट्रैक्टर लगा दिया। आरोप है कि इसके बाद ट्रैक्टर सवार तीन युवक भूपेंद्र को अगवा कर गांव सलेमाबाद ले गया। आरोप है कि बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि गले से आठ तोले की सोने की चेन भी छीन ली। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पर दे दी। पुलिस ने उन्हें बंधनमुक्त कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...