फिरोजाबाद, मई 27 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के नसीरपुर कट के पास कार सवार 4 लोगों ने स्कूटी सवार युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनश्याम उर्फ भुल्ले पुत्र शिवराम निवासी करनपुर थाना नसीरपुर 23 मई की शाम नसीरपुर कट से अपनी स्कूटी से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आते मनीष पुत्र श्रीकृष्ण और उसके 3 अज्ञात साथियों ने कार से उतरकर उसके साथ गाली गलौज की। जब उसने विरोध किया तो युवक को लाठी डंडे से जमकर पीट दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर कोई कार्यवाही की तो परिवार को जान से मार देंगे। इस दौरान उसके जेब में रखे 13 हजार रुपये कही गिर गए। आरोपी मारपीट की घटना को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ...