नोएडा, अप्रैल 5 -- ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों ने बीपीएल कर्मी के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से हरियाणा के रोहतक निवासी सुमित ग्रेटर नोएडा की डीटीसी वेलफेयर सोसाइटी में रहते हैं। वह मुरशदपुर गांव के पास स्थित बीपीएल कंपनी के एचआर विभाग में नौकरी करते हैं। उनका आरोप है कि रोजाना की तरह शाम को 6 बजे कंपनी से निकले। उनकी कार में दोस्त मनीष, रोहित, दिनेश और आलोक भी सवार थे। आरोप है कि कंपनी से एक किलोमीटर दूर जाने पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने ओवरटेक कर रोक लिया और उसमें सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसमें उसके हाथ में चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...