अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कार सवार युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई और वाहन में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के बाद पीजीआई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरियापुर निवासी सतीश चन्द्र तिवारी ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उन के पिता स्व. गंगा प्रसाद तिवारी का करीब 20 दिन पूर्व निधन हो गया था। तेरहवीं संस्कार के बाद पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि सगे भाई दिलीप कुमार तिवारी, उनके बेटे अमित तिवारी व रवि शंकर तिवारी ने बिना बंटवारे वाले खेत में जेसीब...