नोएडा, फरवरी 1 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर शनिवार देर रात परिवार संग कार से जा रही महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में दो युवकों को रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-18 की ओर से एलिवेटेड रोड पर कार में सवार एक परिवार सेक्टर-61 की ओर जा रहा था। कार में पिछली सीट पर महिलाएं और बच्चे थे। आगे की दोनों सीट पर परिवार के पुरुष थे। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एलिवेटेड पर कार सवार युवकों ने ओवरटेक करके महिलाओं को अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। आरोपियों की हरकत को देखते हुए महिलाओं के परिजनों ने मोबाइल से आरोपियों की करतूत रिकॉर्ड कर ली। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि चलती कार से वीडियो बनते देखने के बाद भी अश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.