कार सवार बिजली चोर गिरफ्तार, भेजे गये जेल
बिल्ल्होर, नवम्बर 7 -- घाटमपुर, संवाददाता। सजेती पुलिस ने कार सवार बिजली तार चोरों को गिरफ्तार किया है। हमीरपुर निवासी तार चोरों के कब्जे से पुलिस ने तार व चोरी में प्रयोग होने वाले औजार बरामद किये हैं। सवाईपुर मोड़ से उनकी गिरफ्तारी करने के बाद शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। सजेती एसओ अनुज भारती ने बताया कि बीते 5 अक्टूबर को भदवारा सबस्टेशन से बौहारा जाने वाली 11 केवी पीटीडब्ल्यू लाइन से करीब 720 मीटर तार व अन्य सामान चोरी हुआ था। वहीं, कैथा के पास 980 मीटर तार चोरी हुआ था। भदवारा जेई रामसजीवन मौर्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि इससे विभाग को करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस घटना के बाद से तार चोरों की तलाश कर रही थी। बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात पुलिस ने सवाईपुर मोड़ के पास दो तार चोरों को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.