मिर्जापुर, फरवरी 13 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गिरधर चौराहा के पास शुक्रवार की सुबह कार सवार बरातियों ने एक सिपाही की पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही का उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कछवा थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी रामनरेश यादव जौनपुर पुलिस कार्यालय में तैनात है। वह शुक्रवार की सुबह 11 बजे किसी काम से बाजार आए थे। गिरधर चौराहा के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दुल्हन की विदाई कराकर जा रहे बरातियों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया। मामले की जानकारी होते ही वासलीगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पीड़ित सिपाही ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मां...