बिजनौर, मई 16 -- शेरकोट। हरेवली में गुरुवार देर रात लूट की वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। अस्पताल से घर लौटते ग्रामीण को कार सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर मारपीट की। उसकी बाइक व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में रात भर कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। गांव कुराली निवासी शिवकांत पुत्र संजीव की भाभी की हरेवली स्थित एक अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। गुरुवार देर रात करीब दो बजे शिवकान्त अस्पताल में खाना देकर गांव के ही सोहराम पुत्र जयपाल के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। यह भी पढ़ें- कार सवार बदमाश बाइक-मोबाइल लूट कर फरार बताया जाता है कि तटबंध के पास पहले से घात लगाए बैठे कार सवार बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। उनके साथ मारपीट की और बाइक व मोबाइल फोन लूट कर अफजलगढ़ की ओर फरार हो ...