जौनपुर, जून 11 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज से आजमगढ़ अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति पर रास्ते में हमला कर मारपीट करने तथा उसकी कार को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भिउरा गांव निवासी श्याम नारायण द्विवेदी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सात जून की रात अपनी कार से प्रयागराज से घर लौट रहे थे। रात लगभग 9:10 बजे जब वह पवारा थाना क्षेत्र के दारापुर गांव के पास पहुंचे, तभी एक मोटरसाइकिल उनकी कार के बाईं ओर आ गई। यह भी पढ़ें- दबंगों ने गंगा विहार में दो लोगों पीटा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद श्याम नारायण द्विवेदी ने वाहन रोककर उसकी कुशलक्षेम जाननी चाही। आरोप है कि इसी दौरान गांव के क...