शामली, फरवरी 24 -- शहर के बुढाना रोड पर कार सवार द्वारा स्कूटी में टक्कर मार दिए जाने से हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची ट्रेफिक पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और कार चालक के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी रामबीर सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर किसी कार्य से बुढाना फाटक गए थे। बताया जाता है कि जब वह वापस लौट रहे थे तो आईसीआईसीआई बैंक के बाहर अचानक एक कार सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसके बाद हंगामा खडा हो गया। स्कूटी सवार ने कार चालक को पकड लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान आवागमन बाधित होने से बुढाना रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर ट्रेफिक पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को शांत किया। ट्रेफिक पुलिस ने कार चालक की गलती मा...