देहरादून, अप्रैल 10 -- देहरादून। राजा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे स्कूटर सवार को पीछे से टक्कर मार दी। वीर गिर वाली, राजपुर निवासी अजय जैन ने लक्खीबाग चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 25 मार्च की शाम करीब चार बजे वह अपने स्कूटर से राजा रोड पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार की चालक पारुल पंवार ने उनके स्कूटर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय जैन को गंभीर चोटें आई हैं। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...