सीतापुर, जून 6 -- सीतापुर, संवाददाता। अटरिया के टिकौली मोड़ के पास हाइवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार सवार ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर के विरोध पर आरोपियों ने युवक डंडे से पिटाई कर दी। निजी अस्पताल में आरोपित का इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर अटरिया पुलिस चार नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

घटना का विवरण सिधौली निवासी हिमांशु तिवारी के मुताबिक शुक्रवार रात में वह अपने बेटे प्रशांत तिवारी के साथ कार से सिधौली से लखनऊ जा रहे थे। वह अटरिया के टिकौड़ी मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर से कार अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। किसी तरह वह लोग कार से निकले।

आरोपियों का हमला विरोध जताने पर आरोपी कार सवार उ...